NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

टाटा स्टील 2026: गुकेश की वापसी, नोदिरबेक की एकल बढ़त

by Devansh Singh - 30/01/2026

जनवरी का महीना शतरंज की दुनिया में एक विशेष उत्सव लेकर आता है। जब पूरा यूरोप कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहा होता है, तब नीदरलैंड्स के एक छोटे से तटीय गाँव वाइक आन ज़ी में शुरू होता है 'टाटा स्टील चेस' जिसे अपनी प्रतिष्ठा और इतिहास के कारण 'शतरंज का विंबलडन' कहा जाता है। 2026 में टाटा स्टील शतरंज अपने 88वें संस्करण के साथ एक बार फिर इतिहास रच रहा है, यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं है यह एक परंपरा है जो 1938 से चली आ रही है। प्रतियोगिता के मास्टर्स सेक्शन का फील्ड इस प्रत्योगिता के इतिहास का सबसे युवा फील्ड है। इसमें मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश, 2025 के टाटा स्टील विजेता आर. प्रज्ञाननंदा, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अर्जुन एरिगेसी जैसे युवा दिग्गज शामिल हैं। टूर्नामेंट अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुका है। 10 राउंड्स का खेल पूरा हो चुका है, और केवल 3 राउंड्स शेष हैं। क्या नोदिरबेक अपनी बढ़त बनाए रख पाएंगे? क्या गुकेश और प्रज्ञाननंदा अंतिम मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाएंगे? यह रिपोर्ट इन सभी सवालों का जवाब तलाशने की एक विस्तृत कोशिश है। राउंड 11 के मुकाबले आज 30 जनवरी को भारतीय समय अनुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होंगे। पढ़े यह लेख, Photo: Lennart Ootes / Tata Steel Chess



10 मुकाबलों बाद भारतीय खेमा थोड़ा कमजोर नज़र आया

10 मुकाबलों के बाद, मास्टर्स सेक्शन की स्थिति बेहद दिलचस्प हो गई है। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 6.5/10 अंको के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन उनके ठीक पीछे 6/10 अंको पर उज़्बेकिस्तान के ही जावोखिर सिंदारोव, नीदरलैंड्स के जॉर्डन वैन फॉरेस्ट और जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम चल रहे है। 5.5 अंको पर अमेरिका के हंस नीमन और तुर्की के यागिज कान एर्दोगमुस चल रहे है। 5 अंको पर स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव भारत के डी. गुकेश और जर्मनी के विन्सेंट कीमर चल रहे है।

छटे मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था, गुकेश ने अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ इतनी बड़ी भूल कर दी जो वह नींद में शतरंज खेलते हुए भी कभी न करे और इसी गलती के बाद गुकेश की यह तस्वीर उनके दर्द और शतरंज कितना कठिन खेल है उसे बखूभी रूप से प्रदर्शित करती है।

देखे भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

इस साल मास्टर्स सेक्शन में भारत का प्रतिनिधित्व ऐतिहासिक रूप से सबसे मजबूत था, जिसमें 4 सुपर ग्रैंडमास्टर्स शामिल हैं। 10 राउंड के बाद भारतीय खेमे से मिली-जुली खबरें आ रही हैं। जहाँ विश्व चैंपियन डी. गुकेश और अरविंद चितंबरम ने राउंड 10 में जीत के साथ वापसी की है, वहीं अर्जुन एरिगेसी और प्रज्ञाननंदा अभी भी अपनी सर्वश्रेष्ठ लय तलाश रहे हैं। आइये, हर एक भारतीय खिलाड़ी के प्रदर्शन पर विस्तार से नज़र डालते हैं:

विश्व चैंपियन गुकेश

मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश के लिए यह टूर्नामेंट किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहा है। गुकेश ने टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत ही सुरक्षित तरीके से की। पहले चार राउंड में उन्होंने लगातार चार ड्रॉ खेले, यह उनके स्वभाव के विपरीत था, क्योंकि गुकेश अपनी जुझारू प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं और ठीक इसी के बाद गुकेश के अंतिम 6 मुकाबले निर्णायक रहे, जहां उन्हें 3 हार और 3 जीत मिली। राउंड 9 में मैथियास ब्लूबाउम के खिलाफ मिली हार उनके लिए एक बड़ा झटका थी । लेकिन, गुकेश ने वही किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं, शानदार वापसी! राउंड 10 में उन्होंने तुर्की के 14 वर्षीय, यागिज कान एर्दोगमुस को काले मोहरों से हराया। यह जीत गुकेश के आत्मविश्वास के लिए बहुत ज़रूरी थी। अब 5.0 अंकों के साथ वह 50% स्कोर पर वापस आ गए हैं।

राउंड 10 में उन्होंने तुर्की के 14 वर्षीय, यागिज कान एर्दोगमुस को काले मोहरों से हराया। गुकेश ने सिसिलियन डिफेंस में एक बहुत ही जटिल स्थिति पैदा की और एर्दोगमुस के किंगसाइड पर दबाव बनाया। एर्दोगमुस, जो अब तक शानदार खेल रहे थे, गुकेश के अनुभव के आगे टिक नहीं पाए।

गुकेश के सभी मुकाबले

आर. प्रज्ञाननंदा (बायीं ओर): डिफेंडिंग चैंपियन का संघर्ष

पिछले साल के विजेता प्रज्ञाननंदा के लिए खिताब बचाने की राह अब लगभग खत्म हो चुकी है। किसी भी टूर्नामेंट में पहले दो राउंड हारना किसी भी खिलाड़ी का मनोबल तोड़ सकता है। राउंड 1 में अर्जुन एरिगेसी और राउंड 2 में अब्दुसत्तोरोव के हाथों हार ने प्रग्ग को बैकफुट पर धकेल दिया। राउंड 10 में उन्होंने अमेरिका के हंस नीमन के खिलाफ एक सुरक्षित ड्रॉ खेला। खिताब की रक्षा तो अब संभव नहीं है, लेकिन अंतिम 3 राउंड्स में वह अपनी रेटिंग बचाने और टूर्नामेंट को सकारात्मक नोट पर खत्म करने की कोशिश करेंगे। 4.5 अंकों के साथ प्रग्ग अभी भी शीर्ष 10 में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

प्रग्ग की पहली और एकमात्र जीत राउंड 9 में अपने साथी और मित्र अरविंद चितंबरम के खिलाफ आई। यह एक मैराथन गेम था जहाँ प्रज्ञाननंदा ने एक जटिल रूक एंडगेम में अपनी तकनीक का प्रदर्शन किया।

प्रज्ञानंदा के सभी मुकाबले

अर्जुन एरिगेसी

अर्जुन एरिगेसी, जो लाइव रेटिंग्स में 2800 के जादुई आंकड़े को छूने के बेहद करीब थे, वाइक आन ज़ी में अपनी लय पूरी तरह खो बैठे हैं। उन्होंने राउंड 1 में प्रज्ञाननंदा को हराकर शानदार शुरुआत की थी। ऐसा लगा था कि अर्जुन इस बार रुकने वाले नहीं हैं। लेकिन राउंड 5 में व्लादिमीर फेडोसीव के हाथों हार ने उनकी गाड़ी पटरी से उतार दी। इसके बाद राउंड 7 में 14 साल के एर्दोगमुस से हारना उनके लिए एक बड़ा मानसिक झटका था। विंसेंट कीमर के खिलाफ राउंड 10 में मिली हार ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया। कीमर के खिलाफ अर्जुन अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली का प्रदर्शन नहीं कर पाए और धीरे-धीरे स्थिति उनके हाथ से निकल गई।

अर्जुन ने टूर्नामेंट की शुरुआत प्रज्ञाननंदा को हराकर धमाकेदार अंदाज़ में की थी

अर्जुन एरीगैसी के सभी मुकाबले

अरविंद चितंबरम

एक डेब्यूटेंट के लिए वाइक आन ज़ी मास्टर्स कभी आसान नहीं होता। राउंड 4 में हंस नीमन, राउंड 5 में कीमर, और राउंड 7 में वैन फॉरेस्ट से हार ने उन्हें तालिका में नीचे धकेल दिया। राउंड 10 में अरविंद ने चेक रिपब्लिक के नंबर 1 खिलाड़ी, थाई दाई वान गुयेन के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। इस गेम में अरविंद ने एंडगेम में एक बहुत ही साहसिक निर्णय लिया। जहाँ स्थिति ड्रॉ की ओर जा रही थी, वहां अरविंद ने जोखिम उठाया और अपने विरोधी को गलती करने पर मजबूर कर दिया । 3.5 अंकों के साथ वह भले ही नीचे हैं, लेकिन यह जीत उन्हें अगले राउंड्स के लिए बहुत आत्मविश्वास देगी।

अभी तक खेले गए मास्टर सेक्शन के सभी मुकाबले नीचे देखे

10 मुकाबलों के बाद की स्थिति

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

 TB1 

1

14

GM

Abdusattorov, Nodirbek

UZB

2751

6,5

2

5

GM

Sindarov, Javokhir

UZB

2726

6

6

GM

Van Foreest, Jorden

NED

2703

6

13

GM

Bluebaum, Matthias

GER

2679

6

5

1

GM

Erdogmus, Yagiz Kaan

TUR

2658

5,5

3

GM

Niemann, Hans Moke

USA

2725

5,5

7

4

GM

Keymer, Vincent

GER

2776

5

10

GM

Gukesh, D

IND

2754

5

12

GM

Fedoseev, Vladimir

SLO

2705

5

10

8

GM

Praggnanandhaa, R

IND

2758

4,5

11

GM

Giri, Anish

NED

2760

4,5

12

7

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2775

4

13

2

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

IND

2700

3,5

14

9

GM

Nguyen, Thai Dai Van

CZE

2656

3

पूर्ण जानकारी

चैलेंजर्स श्रेणी: भविष्य की जंग

टाटा स्टील का चैलेंजर्स सेक्शन अक्सर मास्टर्स जितना ही, या कभी-कभी उससे भी ज्यादा रोमांचक होता है। यहाँ का विजेता अगले साल मास्टर्स में 'प्रमोशन' पाता है। भारतीय परिप्रेक्ष्य से भी यह सेक्शन महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ युवा आईएम वेदांत पानेसर खेल रहे हैं। अज़रबैजान के अयदीन सुलेमानली ने राउंड 10 में डेनियल युफा को हराकर एकल बढ़त हासिल कर ली है। सुलेमानली, जो 2020 में एरोफ्लोट ओपन जीतकर सुर्खियों में आए थे, यहाँ गजब की परिपक्वता दिखा रहे हैं। उनके 8.0/10 का स्कोर उनकी फॉर्म की गवाही देता है।

अयदीन सुलेमानली

राउंड 10 का सबसे बड़ा मुकाबला 15 वर्षीय अमेरिकी प्रतिभा एंडी वुडवर्ड और 56 वर्षीय दिग्गज वासिल इवानचुक के बीच था। इसे "जेनरेशन बैटल" कहा जा सकता है। इवानचुक, जिन्हें शतरंज की दुनिया 'चकी' के नाम से जानती है, ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया। उन्होंने वुडवर्ड को हराकर न केवल उनकी बढ़त छीनी, बल्कि खुद भी 7.0 अंकों के साथ रेस में बने रहे। इवानचुक का यह प्रदर्शन साबित करता है कि क्लास कभी बूढ़ी नहीं होती ।

चैलेंजर्स सेक्शन में भारत के युवा आईएम वेदांत पानेसर दुनिया के बेहतरीन जूनियर और अनुभवी खिलाड़ियों का सामना कर रहे हैं।

10 मुकाबलों के बाद की स्थिति

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

 TB1 

1

11

GM

Suleymanli, Aydin

AZE

2628

8

2

2

GM

Maurizzi, Marcandria

FRA

2611

7,5

10

GM

Woodward, Andy

USA

2608

7,5

4

1

GM

Ivanchuk, Vasyl

UKR

2605

7

5

5

GM

Assaubayeva, Bibisara

KAZ

2497

6

6

12

IM

Oro, Faustino

ARG

2516

5

14

IM

Yip, Carissa

USA

2466

5

8

8

GM

Warmerdam, Max

NED

2576

4,5

13

GM

Yuffa, Daniil

ESP

2604

4,5

10

3

GM

Ivic, Velimir

SRB

2638

4

4

GM

L'ami, Erwin

NED

2634

4

12

7

IM

Lu, Miaoyi

CHN

2431

3

9

FM

Panesar, Vedant

IND

2406

3

14

6

IM

Roebers, Eline

NED

2398

1

Details

देखे लाइव स्ट्रीम

चेसबेस इंडिया के चैनल पर देखे लाइव स्ट्रीम

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक साइट , प्रतियोगिता की पूर्ण जानकारी

हिंदी खबरों के लिए, हिंदी चैसबेस यूट्यूब, हिंदी चैसबेस इंस्टाग्राम, हिंदी चैसबेस फेसबुक




Contact Us