फीडे ग्रांड स्विस R7 : शशि नें मकसीम से खेला ड्रॉ अब अलीरेजा से सामना
फीडे ग्रांड स्विस 2021 के पुरुष वर्ग मे भारत के ग्रांड मास्टर कृष्णन शशिकिरण ख़िताबी दौड़ मे बने हुए है ,सातवे राउंड में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए अपनी शानदार स्थिति के चलते उन्होने मकसीम लागरेव को ड्रॉ खेलने पर विवश कर दिया और फिलहाल 5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर बने हुए है , अब अगर आठवे राउंड में वह सबसे आगे चल रहे अलीरेजा फिरौजा की चुनौती को पार करते है तो यह उनके खेल जीवन का सबसे बेहतरीन फीडे टूर्नामेंट बन सकता है । यह राउंड हरिकृष्णा के लिए भी दो राउंड के बाद जीत लेकर आया और अब वह निहाल सरीन के साथ 4.5 अंको पर पहुँच गए है । खैर सबकी नजरे फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा पर लगी हुई है जिन्होने इस राउंड में मिली जीत के साथ ही लाइव रेटिंग में विश्व में पाँचवाँ स्थान हासिल कर लिया है । पढे लेख Photo FIDE / Mark Livshitz and Anna Shtourman


फीडे ग्रांड स्विस – मकसीम से शशिकिरण ने खेला ड्रॉ अब अलीरेजा से होगी टक्कर
फीडे ग्रांड स्विस में 7 राउंड के बाद भारत के कृष्णन शशिकिरण नें लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद फ्रांस के मकसीम लागरेव से बाजी ड्रॉ खेली , सिसिलियन नजडोर्फ ओपनिंग के खिलाफ सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए शशिकिरण नें अच्छी पकड़ बनाए रखी और 30 चालों के बाद दोनों खिलाड़ी अंक बांटने पर सहमत हो गए,अब शशिकिरण , मकसीम लागरेव और स्पेन के अलेक्सी शिरोव 5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर खेल रहे है ।

वहीं पहले बोर्ड पर खेल रहे फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा रूस के नजेर एवगेनीय को हराते हुए फिर से 5.5 अंक बनाकर एकल बढ़त में शामिल हो गए साथ ही वह अपने खेल जीवन की सर्वोच्च 2781 रेटिंग के साथ विश्व नंबर 5 खिलाड़ी बन गए है ।

आठवे राउंड में अब कृष्णन शशिकिरण को अलीरेजा का सामना करना होगा ।
_PNYQZ_1016x768.jpeg)
भारत के निहाल सरीन नें अर्मेनिया के सरगिसयन गेब्रियल से अपनी बाजी ड्रॉ खेली

तो पेंटाला हरिकृष्णा नें रूस के मकसीम चिगेव को हराकर वापसी कर ली है अब निहाल और हरिकृष्णा दोनों 4.5 अंको पर खेल रहे है ।
Player overview for IND

| SNo | Name | Rtg | FED | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | Pts. | Rk. | Group | |
| 7 | GM | Harikrishna Pentala | 2719 | IND | ½ | 0 | 1 | 1 | ½ | ½ | 1 | 4,5 | 32 | Open | 
| 25 | GM | Adhiban B. | 2672 | IND | ½ | 0 | 0 | 0 | 1 | ½ | ½ | 2,5 | 102 | Open | 
| 41 | GM | Nihal Sarin | 2652 | IND | 1 | ½ | 1 | ½ | ½ | ½ | ½ | 4,5 | 7 | Open | 
| 53 | GM | Gukesh D | 2640 | IND | 1 | ½ | ½ | ½ | 0 | 0 | ½ | 3,0 | 69 | Open | 
| 54 | GM | Sasikiran Krishnan | 2640 | IND | ½ | 1 | ½ | ½ | 1 | 1 | ½ | 5,0 | 3 | Open | 
| 60 | GM | Erigaisi Arjun | 2634 | IND | ½ | ½ | ½ | 0 | 1 | 0 | 1 | 3,5 | 56 | Open | 
| 79 | GM | Sethuraman S.P. | 2620 | IND | ½ | ½ | 0 | ½ | ½ | 0 | ½ | 2,5 | 89 | Open | 
| 81 | GM | Praggnanandhaa R | 2618 | IND | ½ | 1 | ½ | 0 | 1 | 0 | ½ | 3,5 | 53 | Open | 
| 82 | GM | Ganguly Surya Shekhar | 2617 | IND | ½ | ½ | 0 | 0 | 1 | ½ | ½ | 3,0 | 82 | Open | 
| 84 | GM | Sadhwani Raunak | 2609 | IND | ½ | 0 | ½ | ½ | 1 | 1 | 0 | 3,5 | 62 | Open | 
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में प्रग्गानंधा , रौनक साधवानी और अर्जुन एरिगासी 3.5 अंक ,सूर्या गांगुली और गुकेश 3 अंक ,अधिबन भास्करन और सेथुरमन 2.5 अंक बनाकर खेल रहे है ।

 
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            